अमेठी सांसद किशोरी लाल बोले, हाई कोर्ट की टिप्पणी पर एमपी के मुख्यमंत्री को लेना चाहिए संज्ञान, कर्नल सोफिया पर टिप्पणी आपत्तिजनक।
मध्य प्रदेश के मंत्री की तरफ से कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बताने पर अमेठी सांसद ने बेहद आपत्ति जताई है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की आवाज उठाई है। वहीं अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि हाई कोर्ट की टिप्पणी के बाद तो मुख्यमंत्री को संज्ञान में देना चाहिए और मंत्री को पद से हटाना चाहिए ।
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा पहुंचे। जहां पर शहर विधायक विनोद सिंह और सांसद राम भुवाल निषाद ने उनका स्वागत किया। इससे पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर। डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ आवाज बुलंद की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजना चाहिए और तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद। भाजपा की कथनी में और करनी में जो फर्क है, वह सामने दिख रहा है। कर्नल सोफिया पर टिप्पणी एक मंत्री द्वारा दिया गया बयान बेहद आपत्तिजनक है।