बाबा साहब की जयन्ती पर समाजवादियों ने किया रक्तदान
सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, मो. स्वालेह, राजाराम यादव, राजकपूर यादव, दयाशंकर मिश्र, जावेद पिण्डारी, पंकज मिश्र, गीता भारती, मो. सलीम, हरेश्याम विश्वकर्मा, जोखूलाल यादव, विपिन त्रिपाठी, अजय यादव, बबिता गौतम, शकुन्तला चौरसिया, आर.डी. निषाद आदि ने कहा कि बाबा साहब का बचपन काफी संघर्ष भरा था, लेकिन उन्होंने हर परिस्थिति का डटकर सामना किया और अपनी शिक्षा को पूरा किया। ये बाबा साहब की काबिलियत ही थी कि उन्होंने 32 डिग्रियां हासिल की, इतना ही नहीं डॉक्टरेट की डिग्री उन्होंने विदेश से ली, इसके बाद दलितों के उत्थान के लिए काम करना शुरू किया। उन्हे भारत के संविधान निर्माण का श्रेय है। उनका व्यक्तित्व विराट है, उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
बाबा साहब के जयन्ती अवसर पर रक्तदान करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष और महेन्द्रनाथ यादव,युनूस आलम, अरविन्द सोनकर, हनुमान गौड़, सुशील यादव, धर्मवीर यादव, दिनेश तिवारी, पंकज निषाद, राहुल सोनकर, अकबर अली, रौनक उपाध्याय, विपिन त्रिपाठी, विजय विक्रम आर्य, रवि यादव, तूफानी प्रधान, विशाल सोनकर, सन्तोष वर्मा, लालमन यादव, मल्लू उर्फ नितराम चौधरी, विवेक यादव डिम्पल, शकील अहमद, उदित पाण्डेय, मो. रईस, अमित गौड़, हरिवंश कुमार, रामाशीष वर्मा, चन्द्रभान गौतम, प्रवीण पाठक आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रशान्त यादव, नीलू सिंह, नवीन पाण्डेय, महेश चौधरी, श्याम सुन्दर, शंकर यादव, रामशंकर निराला, जर्सी यादव, विशाल सोनकर के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।