Type Here to Get Search Results !

युवाओं के साथ धोखा कर रही सरकार-अखिलेश यादव



    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा युवाओं को धोखा दे रही है। उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। नौजवानों को नौकरी-रोजगार देने में भाजपा पूरी तरह से असफल साबित हुई हैै। आंकड़े बताते हैं कि भाजपा शासित राज्यों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। भाजपा ने नौजवानों को हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, जो जुमला साबित हुआ हैै। इसलिए भाजपा अब आकांक्षी युवाओं का नाम देकर बेरोज़गारों को धोखा देने का षड्यंत्र कर रही हैं।

   अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो ये है कि ‘आकांक्षी युवाओं’ की एक ही आकांक्षा है कि भाजपा को कैसे जल्दी से जल्दी हटाएं क्योंकि वे जान गये हैं कि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं नौकरी ख़त्म करने के बहाने दरअसल वे आरक्षण ख़त्म करना चाहते हैं। भाजपा भेदभाव करती है, समाज में नफरत फैलाती है। भाजपा सरकार में सेना में युवाओं की फौज की नौकरी को नाम बदलकर अग्निवीर कर दिया। युवाओं की सेवा अविध को आधी-अधूरी कर दिया।

  अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर योजना ने युवाओं को निराशा के सिवा कुछ नहीं दिया है। जिस गाँव से कभी हज़ारों लोग सैनिक बनके निकलें हैं, वहाँ आज पुलिस भर्ती तक के लिए कोई उत्साह नहीं रह गया है। ऐसे हालातों में सिर्फ़ प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था ही नहीं, देश की सुरक्षा के लिए भी भविष्य में संकट खड़ा हो सकता है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा का बस चले तो वे पुलिस और सैन्य व्यवस्था को भी निजी हाथों में ठेके पर दे दे। आरक्षण को ख़त्म करने के लिए भाजपाई कुछ भी कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे नौजवान गांव-गांव में बेरोजगारी के शिकार हैं। प्रदेश में बेरोजगारी रिकॉर्ड तोड़ गई है। भाजपा सरकार नौकरियों को खत्म कर ठेके पर दे रही है।

  अखिलेश यादव ने कहा कि 8 साल से भाजपा सरकार नौजवानों को ठगने का काम कर रही है। आरक्षण देना पड़े इसलिए संविदा और आउटसोर्स भर्ती की जाने लगी है। नौकरी न देकर भाजपा झूठ पर झूठ बोल रही है। युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।    

   

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad