आंखे बनी जुबां.. न बोल सकते, न सुन सकते है दूल्हा दुल्हन.. सात फेरे लेकर एक दूसरे के हुए मूक प्रिंस और सोनी।
दरअसल इटावा जनपद के भरथना कस्बा के एक गेस्ट हाउस में वधू सोनी व वर प्रिंस दोनों ही बोलने में अक्षम (मूक) की अनोखी शादी के साक्षी बने सैकड़ों लोग दोनों के परिवारों ने हसी-खुशी भव्य कार्यक्रम आयोजित कर हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी सम्पन्न की।
इटावा जिले के भरथना कस्बा अंतर्गत मुहल्ला बालूगंज निवासी प्रिंस यादव जो बचपन से ही बोलने में अक्षम था। उसके माता-पिता उसके प्रति दिन रात चिंता किया करते है और अपने पुत्र की विशेष तरीके से देखभाल किया करते है। बोलने में अक्षम होने के चलते प्रिंस का विवाह इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाऊपुरा पोस्ट समथंर निवासी मूक सोनी का विवाह प्रिंस के साथ तय हो गया।
बीती देर शाम सोनी के परिवारीजन पहले से ही निर्धारित तारीख पर मुहल्ला श्रेष्ठ नगर स्थित शिवा गेस्ट हाउस में पहुंचे जहां पर प्रिंस बड़े ही धूमधाम के साथ अपनी बारात लेकर पहुंचा। जिसके बाद बीती रात आंखे बनी जुबाँ के जरिए प्रिंस ने अपनी सोनी को वरमाला पहनाई और सोनी ने प्रिंस को वरमाला पहनाकर साथ फेरे लेकर एक दूसरे का साथ सात जन्मों का साथ देने की आंखों आखों में संकल्प लिया। दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी गयी।
इस अनोखी शादी को देखने के लिये सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। भोर के समय प्रिंस अपनी दुल्हन सोनी को विदा कर घर ले आया जहां पर शादी की अन्य रश्में पूरी हुई।
दुल्हन की बहन प्रियंका ने बताया कि “उनकी बहन बोलने में अक्षम है। इस शादी से दोनों ही परिवार खुश है।”