Type Here to Get Search Results !

भीषण हादसे में 33 यात्री हुये घायल


मथुरा में बस और कैंटर की भिड़न्त में एक्सप्रेसवे से नीचे सर्विस रोड़ पर पलटी बस, मची चीख पुकार, कैंटर चालक सहित 33 सवारियां घायल



मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे एक कैंटर में पीछे से तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक समेत 33 लोग घायल हो गए हैं।

घटना माइलस्टोन 147 के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस यमुना एक्सप्रेसवे से सर्विस रोड पर पलट गई। बस में सवार करीब 32 यात्री घायल हो गए। बताया कि जैसे ही बस पीछे से कैंटर में टकराई तो उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई और वह यमुना एक्सप्रेसवे की रेलिंग को तोड़ती हुई नीचे करीब 10 फीट की गहराई पर सर्विस रोड पर जाकर पलट गई जिसके बाद उसमें बैठी सभी सवारियां बचाव के लिए पुकारने लगी।

यमुना एक्सप्रेसवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को आगरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग, महिला शामिल है इन घायलों में कुछ मासूम बच्चे भी दिखाई दिए हैं जो बुरी तरह से घायल है और खून से भी लतपत हैं।

बलदेव थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि कैंटर उत्तर प्रदेश निर्वाचन गणना पत्र के बंडलों को मिर्जापुर ले जा रहा था। जबकि बस में जालौन जा रहे यात्री सवार थे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को आगरा टोल पर खड़ा किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad