सपा राष्ट्रीय सचिव के भतीजे की नेपाल में मौत। झील में डूबने से 13 वर्षीय मोहम्मद काब खान की हुई मौत झील के पास घूमते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा। 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नेपाल आर्मी ने झील से शव को किया बरामद। नेपाल सरकार द्वारा सपा के राष्ट्रीय सचिव को सौंपा गया मृतक भतीजे का शव। नेपाल से गोंडा भारत के लिए शव को लेकर रवाना हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव। 2 दिन पहले सपा राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान के छोटे भाई परिवार के साथ गए थे घूमने नेपाल। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हस्तक्षेप के बाद नेपाल सरकार ने चलाया था वृहद सर्च अभियान।
सपा नेता के भतीजे की नेपाल में मौत
November 03, 2024
0