कस्बा खेर में कोतवाली के सामने मैदान में शनिवार को खैर विधानसभा उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने खटाखट के नाम पर जनता के साथ धोखा किया है, चुनाव खत्म तो इनका खटाखट का वादा खत्म हो गया, यह आपको जाति धर्म के नाम पर बांट रहे हैं। इनके बहकावे में मत आना। बटोगे तो काटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे। अब समय आ गया है कि इन खटाखट वालों का सफाचट करने से मत चूकना ।
अलीगढ़ केसा होना चाहिए, खैर की क्या भूमिका होनी चाहिए की चर्चा करने आया, अपने हरियाणा विधानसभा के चुनाव के परिणाम को देखा होगा लोग तमाम प्रकार की चर्चाएं करते थे लेकिन हरियाणा की जनता ने जवाब दिया कि नहीं हमें डबल इंजन चाहिए और डबल इंजन में भी एक ऐसी सरकार चाहिए जो बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को भी बना सके और सुरक्षा व्यवस्था भी दे सके।यह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी मोदी के नेतृत्व में दे सकती है ।विरासत और विकास का संगम क्या होता है।यह अपने काशी में भी देखाजा सकता है। 5सौ वर्ष के बाद अयोध्या में भी देखा जा सकता है। मथुरा वृंदावन बरसाना में भी विरासत और विकास का संगम दिख रहा हैं। अलीगढ़ से ज्यादा उदाहरण आपको क्या मिलेगा राजा महेंद्र प्रताप सिंह को प्लीज सरकारों ने भुला दिया था। हमने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय दिया है। यह विश्वविद्यालय आने वाले समय में उत्कर्ष विश्वविद्यालय बनेगा ।इसके लिए भी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी जीतना जरूरी है ।कल उच्चतम न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक स्वरूप में रहना चाहिए या सामान्य स्वरूप में इसको लेकर बहस हुई थी। भारत सरकार के पैसे चलने वाला एक ऐसा संस्थान अनुसूचित जहां जाति जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों को कोई आरक्षण नहीं दिया है ।लेकिन वहां पर मुसलमान के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्थाकर वह अपने स्वयं के माध्यम से कर रहे है । एएमयू में भारत सरकार का पैसा लग रहा है ।तो यहां पर भी एसी/एसटी को आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी,बहुजन समाज ऐसा नहीं चाहती है । इन सबको अल्पसंख्यकों का वोट चाहिए ।यह सब लोग आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह लोग राष्ट्रीय असिमता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव नेशनल कांफ्रेंस ,कांग्रेस ने कश्मीर में 370 की बहाली के लिए प्रस्ताव पास किया गया ।डॉ आंबेडकर नहीं चाहते थे । कांग्रेस द्वारा कभी धारा 370 हटाने का प्रयास नहीं किया गया। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का निर्णय लिया। धारा 370 हटाने के बाद 5 वर्षों में कश्मीर के अंदर सुरक्षा के माहौल के साथ विकास हो रहा है ।भारत का मुकुट कहा जाने वाला कश्मीर में फिर आतंकवाद ने पैर पसारने शुरुआत करने की कोशिश की का रही है। कांग्रेस जब भी सफल होगी आपको विभाजित करेगी।बताइये मत,बटोगे तो काटोगे ।इस देश का इतिहास रहा है राम मंदिर पर अपमान झेलना पड़ा था कृष्णा जन्मभूमि के लिए भी अपमानझेलना पड़ा काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए भी अपमान झेलना पड़ा ,उस समय हमारी बहन बेटियों के साथ क्या नहीं हुआ था ।गांधारी की तरह आंखों पर पट्टी बांधकर हम जाति में बंटे हुए हैं।बटो मत यह बांटने वाले लोग आपको बहका रहे हैं। बाटोगे तो काटोगे एक रहोगे तो सेफ रहोगे ।2017 से पहले उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम था। 2017 के बाद का उत्तर प्रदेश आप देख रहे हैं ।यही अलीगढ़ था ।जहां हर 10 दिन बाद कर्फ्यू लगता था। साढ़े सात वर्ष में प्रदेश में एक उपद्रव नहीं हुआ। अब कोई अलीगढ़ में गुंडागर्दी और उपद्रव करने का दुस्साहस नहीं कर सकता ।व्यापारियों की दुकान पर आगजनी नहीं कर सकता। बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। अगर ऐसा कोई करेगा तो दूसरी ओर यमराज उसका इंतजार कर रहे होंगे ।वही उसके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति को कब्जे में लेकर गरीबों में बांटा जाएगा। उत्तर प्रदेश में हर तीसरे दिन दंगा होता था। महीनों कर्फ्यू लगता रहता था ।पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से नहीं मनाए जाते थे। गुंडागर्दी चरम पर थी। अराजकता का आलम था। गरीब को राशन नहीं मिलता था। इंदिरा आवास योजना के नाम पर धांधली होती थी। पेंशन में भी धांधली होती थी। अगर पेंशन मिलती थी तो सपा के लोगों को मिलती थी। जब से डबल इंजन की सरकार आई है ।तब से ऐसा कुछ नहीं है। आज उत्तर प्रदेश के अंदर 56 लाख गरीबों का आवास बना है। 2 करोड़ 62 लाख शौचालय बनाए गए हैं। 15 करोड लोगों को प्रदेश में मुफ्त राशन दिया जा रहा है। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर अलीगढ़ में बन रहा है ।ताला औद्योगिक पुनर्जीवित हो गया है। स्मार्ट सिटी के रूप में अलीगढ़ देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय आपकी पीढ़ियों को सुधारने का काम करेगा ।विश्वविद्यालय को प्रतिस्पर्धा में लाना है। महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय आगे रहता है।कि मुस्लिम विश्वविद्यालय आगे रहता है। अब समय नहीं है कि हम उन लोगों को मौका दें जो अपने कर्मों से जाने जाते हैं। इनका असली चेहरा देखना है।तो अयोध्या कन्नौज में इनके नेताओं ने बेटियों के साथ काले कारनामो को अंजाम दिया है।लाल टोपी काले कारनामे को बढ़ावा मत दो, नहीं तो यह लोग अराजकता फैलाने के साथ प्रदेश को पीछे धकेल देंगे। इन्होंने खटा खट खटाखट के नाम पर जनता को गुमराह किया ।इन्होंने 1-1 लाख रुपये देने का वायदा किया था। चुनाव खत्म, इनकी घोषणा खत्म। जो अराजकता जंगल राज कायम करने के साथ गलत व्यक्तियों को संरक्षण दे ऐसे लोगों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। अब समय आ गया है ऐसे लोगों को सबक सिखाने के साथ इनका सफाचट कर दिया जाए।