Type Here to Get Search Results !

माता कात्यायनी मंदिर में हुआ दीपोत्सव

 दीपावली पर्व पर माता कात्यायनी मंदिर पर भव्य दीपोत्सव

पंच पर्व हमारी संस्कृति सभ्यता की पहचान हैं -पंकज मिश्र


बस्ती। कप्तानगंज ब्लाक के महादेवरी गांव में स्थित माता कात्यायनी और प्राचीन शिव मंदिर पर पंच पर्व दीपावली के अवसर पर शुक्रवार सायं भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेठी के एसडीएम पंकज मिश्र का क्षेत्र वासियों के द्वारा माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया गया। माता जी की भव्य आरती के बाद दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया। गांव की बच्चियों निधि, कोमल, अंजलि, रोशनी, नैंसी, अंशु, साक्षी, आशा आदि ने बड़े ही अच्छे ढंग से मंदिर परिसर में रंगोली बनाई और ग्रामीणों ने दीपों को व्यवस्थित ढंग से सजाया। दीप जलने के बाद मंदिर परिसर की छटा देखकर मौजूद क्षेत्र वासी भाव विभोर हो उठे। मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षेत्र वासियों के द्वारा इस तरह का भव्य कार्यक्रम काबिले तारीफ है। धनतेरस से लेकर भैया दूज तक चलने वाला यह पंच पर्व हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारी संस्कृति सभ्यता की पहचान है। मंदिर समिति के सदस्य सन्तोष कुमार शुक्ल ने बताया कि गत 22 जनवरी को माता जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था इसके बाद यह पहला दीपोत्सव कार्यक्रम है आने वाले वर्षों में इसे और भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
    इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी रामहित दास, राम मोहन शुक्ल, गणेश दत्त शुक्ल, अमरनाथ शुक्ल, प्रेम शंकर शुक्ल, आशुतोष शुक्ल, विश्वप्रकाश मिश्र, जयप्रकाश शुक्ल, अनंत कुमार, राकेश शुक्ल, कृपा शंकर, रामफल शुक्ल, अनुराग, अंकित मुंशीलाल, उदय शंकर, अरविंद, ज्ञान प्रकाश सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, शिव शंकर शुक्ल, नीलेश शुक्ल, रमेश वर्मा, मंटू वर्मा, देवाशीष शुक्ल, मनीष शुक्ल, अवधेश शुक्ल, गोकुल, वैभव, प्रथम, प्रखर, नमन आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad