Type Here to Get Search Results !

महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

 सरकारी अस्पताल के चर्मचारियों की लापरवाही से हुई महिला की मौत, परिजनों ने किया भारी हंगामा।



बागपत जिला अस्पताल में एक महिला की मौत पर हंगामा हो गया। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिसके बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

दरअसल मृतका संजीदा बागपत के क्यामपुर गांव की रहने वाली थी और उसे देर रात परिजन महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, और समय पर उपचार नहीं दिया गया। महिला के पति का आरोप था की, "डॉक्टर इधर-उधर भटकाते रहे और मरीज तड़फती रही।"  जिसके बाद सुबह उसकी मौत हो गईं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं सीएमएस के मुताबिक संजीदा सुबह 7 बजे एडमिट हुई थी, जिसे बुखार की शिकायत थी।  फिलहाल परिजनों के आरोप के अनुसार जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद एक्शन होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad