Type Here to Get Search Results !

भाजपा की जीत पर मनाया गया जश्न

 हरियाणा में तीसरी बार भाजपा ने सरकार बनाकर रचा इतिहास।

बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।



 हरियाणा प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने और जम्मू कश्मीर में भाजपा सबसे बड़ी दल उभर कर सामने आई है इसके उपलक्ष्य में बस्ती में भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे है। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर बस्ती भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में लोगों ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओ को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से प्रदेश का समूचित विकास होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से हरियाणा में भाजपा ने इतिहास रचते हुए विपक्षी दलों का सुपड़ा साफ कर दिया है। जातिवाद, परिवारवाद, गुंडाराज व माफियावाद को तोड़कर जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद और विकासवाद पर वोट दिया है।  बीजेपी हरियाणा में नया इतिहास बनाई है क्योंकि 1966 में हरियाणा के गठन के बाद पहली बार कोई पार्टी तीसरी बार सरकार बना रही है। 

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र हरियाणा में कांग्रेस और कंग्रेसी आपस में लड रहे थे वही भाजपाई सेवा के लिए आशीर्वाद मांग रहे थे। उत्तर प्रदेश की तरह हरियाणा में डेवलेपमेंट और गुड गवर्नेस के आधार पर युवाओ को बिना पर्ची बिना खर्ची की नौकरिया मिली है। हरियाणा के ईमानदार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी वर्गों ने नरेन्द्र मोदी के कल्याणकारी नीतियां मोहर लगाई है। 

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, राजेश पाल चौधरी, जगदीश शुक्ल,  अमृत कुमार वर्मा, दिलीप पाण्डेय, डब्लू तिवारी, दुष्यंत सिंह, गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, अवनीश सिंह, राजकुमार शुक्ल, सचिन सिंह, प्रदीप निषाद, रशीद अहमद, रवि तिवारी, गजेन्द्र तिवारी, सुनील कुमार छोटू, रणविजय गौतम, दिलीप भट्ट, गौरव अग्रवाल, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दिव्यंशु दुबे, संतोष सोनी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad