Type Here to Get Search Results !

त्यौहार में महंगाई पर भड़के अखिलेश यादव


    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते त्योहारों के रंग फीके हो गए हैं। सब्जी से लेकर खाद्य पदार्थो और तेल के दाम इतने बढ़े हुए है कि घरों में पकवान की सुगंध किचन से बाहर नहीं आ पाती है। भाजपा राज में ‘महामंहगाई‘ मे पुराने मुहावरे का नया प्रयोग ‘मंहगे तेल ने जनता का तेल निकाला‘ हो गया है। भाजपाई अर्थशास्त्र में मूल्य बढ़ने का कारण ‘मांग बढ़ना‘ नहीं, बल्कि बेलगाम ‘मुनाफाखोरी‘ बढ़ना होती है।

  अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ‘मुनाफाखोरी‘ और ‘बोरी की चोरी‘ दोनो के लिए जानी जाती है। जनसामान्य जहां दैनिंक जीवन में तमाम परेशानियों से गुजर रहा है। वहीं सरकार बडे़-बड़े विज्ञापन प्रकाशित कर न जाने किस विकास का बखान करती है। प्रदेश में विकास के नाम पर यदि कुछ हो रहा है तो वह है अपराध और अपराधियों का विकास। मुख्यमंत्री जी का जीरो टालरेंस अब डिक्शनरी का एक शब्द मात्र रह गया है।

  अखिलेश यादव ने कहा दीवाली के पावन पर्व पर भाजपाई भले उत्सव या महोत्सव का रिकॉर्ड बना लें लेकिन हकीकत यह है कि इस प्रदेश के अधिकांश लोग अंधेरे में जिंदगी बिताने को मजबूर है। तमाम कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला। संविदाकर्मी छोटे कर्मचारी सबसे ज्यादा बदहाल है।

   अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को अंधेरे में डुबो दिया है। बिजली संकट से लोग त्रस्त है। किसान को न गन्ने का बकाया मूल्य मिला है और नहीं उसकी आय दोगुनी हुई है। नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा है। रोटी-रोजगार की कोई गुंजाइश नहीं। प्रदेश की भाजपा सरकार के लाखोे करोड़ के निवेश के दावे कितने खोखले है, इसी से साबित होता है कि भाजपा सरकार ने औद्योेगिक विकास के लिए कोई जमीन चिन्हित नहीं की है। भाजपा झूठी दावेदारी करती है, उनके दावों के आधार पर कोई जमीन नहीं होती है।

   अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो यह है कि दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा सरकार ने देश की तस्वीर को ही धुंधला बना दिया है। जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा की पूरी तरह उपेक्षा है। नाकाम भाजपा सरकार का इस पर्व पर यही संदेश है कि उन पर भरोसा करना धोखा होगा। पीडीए ही जनता के लिए एक रक्षा का विकल्प है।

         

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad