3 साल पहले टूटी छत को ठीक करने के लिए दर दर की ठोकरे खा रही महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार
3 साल पहले टूटी छत को ठीक करने के लिए दर दर की ठोकरे खा रही महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है। सहारनपुर में मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायत पत्र में सहारनपुर के पठानपुरा के रहने वाली महिला नीरा सक्सेना ने बताया है कि उन्होंने 5 साल पहले एक मकान खरीदा था जिसके ऊपर का बैनामा उनके नाम है और नीचे का बैनामा अजय कंसल और उर्मिला त्रिपाठी के पास है, उनका यह मकान पुराना कड़ियो वाला था 3 साल पहले उसके छत ढह गई थी उसे छत को ठीक करने के लिए जब अजय कसल उर्मिला त्रिपाठी से कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया कि हम छत की मरम्मत नहीं करने देंगे। इसके बाद महिला नीरा सक्सेना ने कई जगह शिकायत की लेकिन उनकी सुनवाई पर अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है थकहार कर महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।