गुरमीत राम रहीम को 11 वी बार मिला 21 दिन का पैरोल, सियासी गलियारों में बड़ी हलचल
बागपत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुनेरिया जेल से रिहा होकर बागपत के बरनावा मे स्थित अपने डेरा सच्चा आश्रम पहुंच गया हैं। वह 21 दिन के पैरोल पर हैं, जो सशर्त जमानत के तहत मिली है। यह राम रहीम की 11वीं पैरोल है।
आपको बता दे की गुरमीत राम रहीम पर हत्या और रेप का आरोप हैं। वहीं उनके बरनावा आश्रम में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पैरोल की शर्तों के अनुसार, राम रहीम को अपने आश्रम में ही रहना होगा और किसी भी राजनीतिक या धार्मिक गतिविधि में शामिल नहीं हो सकते।
दरअसल राम रहीम की पैरोल को लेकर सियासी गलियारों में भी हलचल बढ़ी हुई हैं। क्योकि हरियाणा में चुनाव होने है और ऐसे में वोटिंग से कुछ दिन पहले राम रहीम को पैरोल मिलने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा बनी हुई हैं। और जहां यूपी में राम रहीम अपने 21 दिन बिताएगा वह हरियाणा से सटा हुआ जिला हैं बागपत । उस को लेकर भी चर्चाओ का बाजार गर्म नजर आ रहा है।