उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया है।खुद को पुलिसकर्मी बताकर कई महिला पुलिसकर्मियों को अपने जाल में फंसाने और उनसे पैसे ऐंठने की बात भी सामने आई है। युवक के ठगी का तरीका जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
मेरठ पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसने कई महिला पुलिसकर्मियों को अपने जाल में फंसाकर ना सिर्फ उनके साथ गलत काम को अंजाम दिया बल्कि पैसे भी हड़पे है।
यह फर्जी सिपाही महिला कांस्टेबलों को प्रेमजाल में फंसाकर गलत काम और ठगी किया करता था। आरोपी राजन वर्मा लखीमपुर खीरी कोतवाली के मिदनियागढ़ का रहने वाला है। राजन खुद को लखनऊ में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के ऑफिस में तैनात बताया करता था। वह महिला सिपाहियों के नंबर वेबसाइट से जुटाता था और उनको प्रेमजाल में फंसाकर गलत काम किया करता था।
मिली जानकारी के मुताबिक वह पांच महिला सिपाहियों को फंसाकर ठगी को अंजाम दे चुका है। आरोपी ने ठगी करके एक लग्जरी कार भी खरीदी थी। आरोपी के खिलाफ पांच महिला सिपाहियों को फंसाकर दुष्कर्म और उनसे लोन के जरिए करोड़ों की ठगी करने का आरोप भी लगाया गया है। उसके खिलाफ मुरादाबाद, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और कोतवाली बरेली में पांच मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।