Type Here to Get Search Results !

कार्य बहिष्कार पर रहे कर्मचारी, जानिये क्या है कहानी

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्राविधिक सहायक धरने पर

कर्मचारी संगठनों, अधिकारियों ने दिया समर्थन
दोषियों के गिरफ्तारी, प्राविधिक सहायकों के सुरक्षा की मांग




 प्राविधिक सहायक भानुशंकर पर जानलेवा हमले के मामले में गुरूवार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जिलाध्यक्ष अभिषेक के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। मांग किया कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर प्राविधिक सहायकों के सुरक्षा की व्यवस्था के साथ ही मुकदमें में दोषियों के विरूद्ध गंभीर धारायें लगाई जाय।
धरना स्थल पर उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी बाबूराम, हरेन्द्र प्रसाद आदि ने समर्थन दिया। संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने प्राविधिक सहायकों से वार्ता के बाद उच्चाधिकारियों को समस्याआ के प्रभावी समाधान के लिये पत्र लिखा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद, उत्तर प्रदेशीय एग्री मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन      जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, राजकीय वाहन चालक महासंघ अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्र, स्टेनो ग्राफर महासंघ सचिव दीपनरायन वर्मा, लघु सिंचाई संघ अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रामस्वारथ चौधरी के साथ ही अनेक कर्मचारी संगठनों ने अपना समर्थन दिया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक तीन सूत्रीय मांगों को मान नहीं लिया जाता धरना जारी रहेगा। लेखपाल संघ अध्यक्ष  ने भी  धरने में शािमल होने का आश्वासन दिया है।
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जिलाध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि रूधौली पुलिस ने अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन गिरफ्तार नहीं किये गये हैं। जब तक प्रभावी कार्यवाही के साथ ही मामले में दोषियों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में परिवर्तित कर न्याय नहीं मिल जाता अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
धरने मंें मुख्य रूप से हेरम्बनाथ त्रिपाठी, दिलीप चौधरी, विजय वर्मा, शिवपाल, क्षितिज, मुकेश कुमार, अमित कुमार, अनुपम कुमार, आनन्द कुमार सिंह, रामलल्लन, धीरेन्द्र वर्मा, पवन कुमार, राधेश्याम, अंजनी कुमार यादव, रामकृष्ण शुक्ला, हरिलाल जायसवार,  राजेन्द्र प्रसाद, वृजेश कुमार निषाद, सदानन्द मौर्य, अरून कुमार, राजू, धर्मेन्द्र वर्मा, अम्बिकेश प्रताप सिंह,  संदीप अमेटा, विपिन, संकटहरण पाण्डेय, गजेन्द्र त्रिपाठी, पवन मिश्र, राजकुमार चौहान, जंग बहादुर, अखिलेश चन्द्र, दीपक, चन्द्र प्रकाश के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad