Type Here to Get Search Results !

पीडीए सम्मेलन में बरसे श्यामलाल, दिया संदेश



    समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  श्यामलाल पाल का पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के चंदोई में आयोजित पीडीए सम्मेलन में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व विधायक और पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।

   श्यामलाल पाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी, तब तक सभी लोगों को समान अधिकार मिलना संभव नहीं है। भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी की समस्या चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वे एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में मदद करें, ताकि विकास का पहिया तेज गति से आगे बढ़ सके।

    विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह जनता ने हमें समर्थन दिया, उसी तरह आने वाले चुनावों में भी जनता का सहयोग मिलेगा जिससे समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सम्मेलन में विशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सी.एल वर्मा, जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदेव सिंह जग्गा जिलाध्यक्ष, जिलामहा सचिव नफीस अहमद अंसारी, पूर्व बीसलपुर प्रत्याशी दिव्या गंगवार, आरती महेंद्र, अरशद खां, आनंद सिंह यादव, नरेंद्र मिश्र कट्टर, सतेंद्र मौर्य, काशीराम सरोज, अशोक सिंह, मखदूम खान, राजकुमार राजू, उमा शंकर यादव, आफताब आलम अंसारी, लखविंद्र सिंह, महेश पटेल, अमनदीप सिंह, रामकुमार पासवान, कुलवंत सिंह, गुरमेल सिंह सुधीर तिवारी, विनोद वर्मा, नोमान अली, संजय यादव, फारूख कादरी, युसूफ कादरी, कमलेश परिहार आदि उपस्थित रहे।

           

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad