ताजिया का जुलूस निकालने को लेकर दो गांवो के ताजियादारो में जमकर चले लाठी डंडे, 4 लोग घायल
जनपद सीतापुर थाना रेउसा क्षेत्र के औरा गांव में ताजिया का जुलूस निकालने को लेकर दो गांवो के ताजियादरों में विवाद हो गया।
विवाद में दोनों पक्षों में जमीर हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में उपचार किया जा रहा है।
घटना भदमरा के सेमरिया पुरवा गांव से ताजिया का जुलूस औरा गांव के कर्बला में सुपुर्दे खाक के लिए ले जाया जा रहा था। तभी कर्बला से पहले ताजियों का मिलान कराने में रास्ता देने को लेकर औरा गांव के ताजियादारो से विवाद हो गया। जिसमें सेमरिया पुरवा गांव के युनुस पुत्र वाजिद, समशाद पुत्र आशिक अली, जहरुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन और रूबी पत्नी युनुस घायल हो गए।
सभी घायलों का रेउसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
रेउसा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाते हुए ताजिए करबला पर शांतिपूर्ण ढंग से सुपुर्दे खाक कराए गए। घायलों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर कार्यवाही कर रही है।
