कांग्रेस की मारी गयी मति,रामद्रोही हो गयी कांग्रेस
हरदोई के शाहाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहाकि कांग्रेस ने अपनी प्रवक्ता को इसलिए हटाया क्योंकि वह राम मंदिर दर्शन करने गयी
शाहाबाद की बड़ी फील्ड में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे मुख्यमंत्री
सांसद व प्रत्याशी जयप्रकाश रावत के समर्थन में थी जनसभा
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने आयोजित की थी जनसभा
हरदोई के शाहाबाद में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को रामद्रोही बताया और कहा कि कांग्रेस की मति मारी गई है जो राम का द्रोह कर रही है और रामद्रोही का भला कभी नहीं होता है।
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा की कुछ लोग ईश्वरीय सत्ता के द्रोही और कुछ प्रेमी होते है हरदोई वासी तो भगवान विष्णु के स्नेही श्री हरि के स्नेही माने जाते हैं इसलिए हरदोई कहलाई है।मुख्यमंत्री ने कहाकि जो कार्य श्रष्टि के प्रारंभ में होता चला रहा है वही आज भी हो रहा है। देश के अंदर एक तरफ भगवान श्री कृष्ण के मर्यादा पुरुषोत्तम अवतार श्रीराम के भक्त हैं दूसरी तरफ रामद्रोही भी हैं।कांग्रेस की मति मारी गई है भगवान का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता पर आज इसीलिए कार्यवाही करी है क्योंकि वह राम मंदिर का दर्शन करने गई थी।मुख्यमंत्री ने कहाकि और यही कहने के लिए आया हूं एक तरफ राम की सत्ता पर ईश्वरीय सत्य पर विश्वास करने वाली भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दल है और दूसरी तरफ राम का विरोध करने वाले कांग्रेस के लोग है और राम का विरोध करने वाले की दुर्गति हमेशा तय है और लोकसभा का चुनाव 2024 का चुनाव इस बात का साक्षी बनने एक बार फिर जा रहा है।