Type Here to Get Search Results !

चुनाव में आई पाकिस्तान की याद,जमकर भड़के सीएम योगी

पिलखुवा में CM योगी बोले, आबादी से ज्यादा जमीन लेकर भी भूखा है पकिस्तान, हमने पाई आत्मनिर्भरता



 गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के पिलखुवा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 में  पाकिस्तान बना। आज पाकिस्तान में 22 करोड़ की आबादी भूखे मरने की स्थिति में है, जबकि भारत में मोदी सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। मोदी सरकार में देश सुरक्षित है। इसके साथ ही उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण का चुनाव कल सम्पन्न होगा और दूसरे चरण में गाजियाबाद में हापुड़ लोकसभा के लिए अपने प्रत्याशी को चुनकर भेजना है। पूरे देश के अंदर आज एक ही लहर है, एक ही स्वर गूंज रहा है।  उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम उन्हें इस दौरान लगभग पांच से छह राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ। जो जनता की आवाज है और जनता की आवाज आज देश की आवाज बन रही है और वह आवाज है फिर से एक बार मोदी सरकार। अब की बार मोदी सरकार। अबकी बार मोदी सरकार और अबकी बार चार सौ पार का जो यह नारा देश के अंदर गूंज रहा है वैसे ही नहीं गूंज रहा है। इसके पीछे पिछले दस वर्ष के अंदर बहुत परिवर्तन है।  

सीएम योगी ने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभ्याग्यशाली है कि हम नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। इस नए भारत में आज दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ रहा है। जिस नए भारत की सीमाएं सुरक्षित है। आतंकवाद और नक्सलवाद नियंत्रित हुआ है। अराजकता नियंत्रित हुई है। बेटी और व्यापारी सुरक्षित हुआ है। बड़े बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य हुए हैं। हाईवे, रेलवे, मेट्रो, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय, दिल्ली से मेरठ के बीच दस लेन का हाईवे बन चुका है। रेपिड रेल का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मेरठ तक पहुंच चुकी है और इस वर्ष के अंत तक मेरठ सिटी के अंदर हम लोग मेट्रो का कार्य भी प्रारंभ कर देंगे। 

सीएम योगी ने कहा कि याद करें जब 2014 में पीएम मोदी आए थे तो देश के अंदर सिर्फ पांच शहरों में मेट्रो थी। आज बीस शहरों में मेट्रो है। अकेले यूपी के अंदर छह शहरों  में मेट्रो आ चुकी है। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, आगरा, कानपुर, लखनऊ अभी मेरठ के अंदर काम प्रारंभ करने जा रहे हैं। जबकि मोदी 2014 में आए थे तब केवल सात एम्स थे, आज देश के अंदर 22 एम्स हैं। एेसे ही अनेक क्षेत्र में कई गुना वृद्धि हुई है। इंफ्रास्ट्रक्चर  देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं की कोई तुलना ही नहीं। याद करें 2014 से पहले भूख से मौत की शिकायत आती थी। मोदी आए उन्होंने जाति क्षेत्र मजबह, भाषा के आधार पर नहीं बल्कि, सबका साथ सबका विकास के आधार पर पूरे देश के अंदर योजनाओं का लाभ देने के लिए जो अभियान प्रारंभ किया आज उसका परिणाम हम सबके सामने है।  80 करोड़ लोग पिछले चार वर्ष से फ्री में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं और अगले पांच वर्ष तक फ्री में राशन मिलेगा। 

सीएम ने कहा कि याद करिए 1947 में पाकिस्तान बना था। भारत को तोड़कर पाकिस्तान बना। भारत की भूमि का ज्यादा भू भाग पाकिस्तान के लिए चला गया। एक बड़ा भू भाग गया जितनी आबादी  थी उससे ज्यादा भू भाग गया। आज भारत जहां  80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दे रहा है वहीं पाकिस्तान में 22 करोड़ की आबादी भूखे मरने की स्थिति में है। वहां भूख के मायने हैं, ये स्थित आज पाकिस्तान की है। भारत के अदर साठ करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये की आयुष्मान भारत की सुविधा, उत्तर प्रदेश में तो यह व्यवस्था की गई, जिस व्यक्ति के पास आयुष्मान भारत का कार्ड नहीं विधायक, सांसद या फिर पीड़ित स्वयं भी अपना प्रार्थना पत्र बनाकर भेज देता है तो पीएम मोदी ने पहले से ही जनधन एकाउंट खुलवाए हुए हैं और सीधे पैसे पीड़ित के खाते में भेज देते हैं। जिससे वह उपचार करा सकें और किसी को भी उपचार के अभाव में भटकना न पड़े। 

50 करोड़ लोगों के जन धन खाते खुल गए, 12 करोड़ किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ, 12 करोड़ घरों में शौचालयों का निर्माण, दस करोड़ लोगों के घरों में उज्जवला योजना के एलपीजी के फ्री के गैस कनेक्शन, चार करोड़ गरीबों के लिए मकान बन जाना, ढाई करोड़ लोगों के घरों में बिजले कनेक्शन मिल जाना। ढेर सारी एेसी गरीब कल्याणकारी योजनाएं हैं जितनी पाकिस्तान की आबादी है। उससे बड़ी आबादी भारत के अंदर पिछले दस वर्ष में गरीबी रेखा से मुक्त होकर के एक खुशहाल जीवन यापन कर रही है। 

सीएम योगी ने कहा कि देश के अंदर जो यह परिवर्तन है। यह परिवर्तन का कारण केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जो आपने कल अयोध्या में देखा  भगवान राम का भगवान सूर्य द्वारा सीधे-सीधे  तिलक हो रहा है। पूरा देश और पूरी दुनिया देखकर के उत्साहित थी। पूरा सनातन भारत गौरव से अालोकित हो रहा था। यह अदभुत क्षण हम सबके सामने कैसे आया यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। इस प्रकार के क्षण बार बार हमारे जीवन में आए यह जीवंतता निरंतर बनी रहे। 500 वर्ष के बाद रामलला को अपनी जन्म भूमि पर अपना जन्मोत्सव मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। 

उन्होंने कहा कि वह  पूछना चाहते है यह जो कार्यक्रम अयोध्या में हुआ कांग्रेस, बसपा ,सपा की सरकारें होती तो क्या यह हो पाता , राम मंदिर का निर्माण कर पाते क्या,  जम्मू कश्शमीर मेंधारा 370 हटा पाते क्या,  तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त कर पाते क्या, हर घर की योजना लागू हो पाती क्या।  सपा बसपा और कांग्रस ने उत्तर प्रदेश को दंगा और कर्फ्यू  की चपेट में ला दिया था। हर दूसरे दिन दंगा। महीनों महीनों कर्फ्यू , आज कर्फ्यू  नहीं है, आज तो धूम धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकालती है।  कोई रोकटोक नहीं। नौजवान के लिए आजीविका भी है, तो आपकी आस्था का सम्मान भी है। विकास भी हैं तो गरीब कल्याणकारी योजनाएं भी हैं। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad