Type Here to Get Search Results !

मातृ शक्ति को मिली सिलाई मशीन, खिल गए चेहरे

 


रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के नेतृत्व बदलते हैं किन्तु विचार औऱ लक्ष्य नहीं। उपरोक्त बातें रो. देवेंद्र श्रीवास्तव ने कही। वे रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के द्वारा आयोजित सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। रोटरी के वर्ष 2022 23 के डिस्ट्रिक्ट ग्रांट से प्राप्त चार सिलाई मशीन को जरूरतमंद और हुनरमंद हाथों को प्रदान किया गया।

इसका उद्देश्य मातृ शक्ति को आत्मसम्मान के द्वारा स्वालंबन के योग्य बनाना हैं। पात्रों में सोनी, शायरा, ख़ुशबू, सुमन का चयन किया गया। वर्ष 2022 23 के मण्डलाध्यक्ष रो. अनिल अग्रवाल औऱ सह मण्डलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रो अजीत प्रताप सिंह के स्वर्णिम वर्ष औऱ प्रयासों के लिए सभी ने आभार व्यक्त किया। सचिव पुनीत पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2024 के वर्ष अंत तक विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम संयोजक मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल के दिशा निर्देशों के क्रम आज़ 17 मार्च को इसका वितरण पूरे डिस्ट्रिक्ट में तय किया गया था। पात्रों के चयन के आधार पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ के के सिंह, डॉ अश्विनी कुमार सिंह, डॉक्टर प्रमिला सिंह, प्रमोद गाडिया, सतीश सिंघल, जगदीश्वर सिंह ओम जी, राजन गुप्ता, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, कौशल तिवारी, आनंद गोयल, मनोज अग्रवाल, आशीष श्री, विवेक वर्मा, संजू श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह टीटू उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad