Type Here to Get Search Results !

अधिवेशन में कर्मचारियों ने जमीनी मुद्दों पर की चर्चा

 द्विवार्षिक अधिवेशन में उठे जमीनी मुद्देः राजेश कुमार अध्यक्ष, दुर्गेश कुमार मंत्री बने



 सिंचाई कालोनी गांवगोड़िया में मिनीस्ट्रीयल एसोसिएशन ऑफ सर्किल आफिसेज सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। वक्ताओं ने समस्याओं को विन्दुवार रखा, कहा कि सरकार कर्मचारी हितों के प्रति गंभीर नहीं है। अधिवेशन के बाद दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद की देख रेख में सर्व सम्मति से पदाधिकारी चुने गये। राजेश कुमार अध्यक्ष, छट्ठू प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुर्गेश कुमार मंत्री, राम बाबूराव उपाध्यक्ष, मनोज दूबे संगठन मंत्री, अरविन्द कुमार कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार प्रचार मंत्री और मो. शाहिद संरक्षक घोषित किये गये। अध्यक्षता महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

एसोसिएशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने अधिवेशन में एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही विभागीय हितों के मुद्दों को लेकर संघर्ष की धार बनाये रखना होगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश का कर्मचारी कठिन दौर से गुजर रहा है। उसे पूर्व में दी जानी वाली सुविधायें नकदीकरण, एल.टी.सी., कोरोना काल के डेढ वर्ष के अवधि का मंहगाई भत्ता सहित अनेक सुविधायें समाप्त कर दी गई। इन मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखना होगा।
पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि श्रमिक दिवस 1 मई से अधिकारों को लेकर राष्ट्र व्यापी आन्दोलन की रूप रेखा बनायी जा रही है। कहा कि पुरानी पेंशन पर सरकार की हठवादिता जारी है ऐसे में केन्द्र और राज्योें के कर्मचारी मिलकर महाआन्दोलन करंेगे। इसके लिये सहभागिता और एकजुटता बनाये रखना होगा।
द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य रूप से अम्बिका प्रसाद, राजेश कुमार, पंकज कुमार, राजेन्द्र यादव, उमेश उपाध्याय, प्रेम बिहारी गौड़, अजीत कुमार, जयनेन्द्र पाण्डेय, मनीष कुमार, अरविन्द कुमार, निर्मला देवी, विन्दू देवी, मधुरिका के साथ ही मिनीस्ट्रीयल एसोसिएशन ऑफ सर्किल आफिसेज सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad