Type Here to Get Search Results !

चीन जा रही थी महंगी लकड़ी,पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

करोड़ों रुपए की प्रतिबंधित लकड़ी के साथ 6 अरेस्ट,

भारत से चीन हो रही थी इस महंगी लकड़ी की तस्करी,

 


सहारनपुर में आज हिमाचल प्रदेश की वन विभाग की टीम और सहारनपुर की नगर कोतवाली पुलिस ने कीमती लकड़ियों का एक जखीरे के साथ छह आरोपियों को अरेस्ट भी किया गया है। गिरफ्त में आए ये 6 आरोपी इस महंगी लकड़ी को भारत से तस्करी कर चीन में बेचते थे। सहारनपुर के थाना नगर कोतवाली के मछली बाजार में किराए के मकान में कुछ नेपाली लोग रहते हैं। हिमाचल प्रदेश के वन विभाग के सूत्रों के अनुसार नेपाल और चीन के कुछ लोग भारत से कीमती लकड़ी (मेपल ट्री) की तस्करी करते हैं। हिमाचल प्रदेश से वन विभाग की टीम और सहारनपुर थाना नगर कोतवाली की पुलिस ने एक मकान पर छापा मार कर 6 लोगों को अरेस्ट किया है। बता दे की चीन में लकड़ी की धार्मिक महत्वता,आरोपियों के पास से करोड़ों रुपए की लकड़ी बरामद हुई है। लकड़ी को बर्तनों की सेप में बनाया गया हैं बताया जा रहा है की इस लकड़ी को चीन में भारी कीमतों में बेचा जाता है। चीन के लोग इस लकड़ी के माध्यम से पूजा करते हैं। इसका कोई धार्मिक महत्व भी बताया जा रहा है। 

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार मेपल ट्री की तस्करी के लिए एक बहुत बड़ा ग्रुप काम करता है। हिमाचल प्रदेश में 8 दिन पहले इसी लकड़ी की तस्करी के आरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हीं की सूचना पर हिमाचल वन विभाग की टीम सहारनपुर पहुंची थी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad