Type Here to Get Search Results !

लाभार्थी सम्पर्क अभियान को लेकर हुई कार्यशाला, नेताओं को दिया गया मंत्र

 भाजपा कार्यालय पर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन



 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं।  इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने बस्ती कार्यालय में एक दिवसीय 'लाभार्थी संपर्क अभियान' कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में बस्ती लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थनाथ सिंह मुख्यअतिथि के रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने की टिप्स दी।

घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता: बस्ती लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हर घर जाएंगे और मोदी सरकार को 2024 में फिर दोहराएंगे। उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में 25 करोड़ लाभार्थी हैं, जिन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है। इनमें 8 से 9 करोड़ लोगों ने 1 से ज्यादा अधिक योजनाओं का भरपूर लाभ प्राप्त किया है।

कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर कार्य करने की दी गई नसीहत:  सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थी से संपर्क करें और उन्हें अपने सहयोगी के रूप में कार्यकर्ता बनाएं।

 लोकसभा प्रभारी सेतभान राय और संयोजक केडी चौधरी ने भी अनेक जानकारियां दी। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए सभी को एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। 

कार्यशाला में लोकसभा संयोजक केडी चौधरी, विधायक अजय सिंह, संजय चौधरी, दयाराम चौधरी, राजेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, पवन कसौधन, प्रेम सागर त्रिपाठी, विवेकानन्द वर्मा, अनूप खरे, दया शंकर मिश्रा, राजेश पाल चौधरी, आनंद सिंह कलहंस, राजेंद्र गौड़, राना नागेश सिंह, जगदीश शुक्ला, सुखराम गौड़, रवि सिंह, रोली सिंह, श्रीश पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, रघुनाथ सिंह, अभिषेक कुमार, दुष्भायत सिंह., भानु प्रकाश मिश्रा, प्रत्युष विक्रम सिंह, श्रुति कुमार अग्रहरि, प्रेम प्रकाश चौधरी, गौरव मणि तिवारी, सुजीत सोनी, सतेन्द्र सिंह, दिवाकर मिश्रा, राधेश्याम कमलापुरी, दिलीप भट्ट, अभिषेक सिंह, समीर कुमार, संतोष पाण्डेय, राजेंद्र राजभर, दुर्गेश कुमार अग्रहरि, विवेकानन्द शुक्ला, अंकित पाण्डेय, राजेश त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, जतिन गौड़, बच्चा लाल चौधरी, आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad