खेत की मेढ पर लगे तारों में फंसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
बागपत जनपद के शाहपुर बाणगंगा गांव में वन क्षेत्र के पास खेत की मेढ पर लगे तारों में एक तेंदुआ फंस गया जिसके बाद वह लहूलुहान हो गया । इसकी जानकारी किसानों ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया और उसे पिजरे मे बंद कर साथ ले गए। वही दूसरी ओर किसानों ने बताया कि शाहपुर वन क्षेत्र के पास धर्मवीर का सरसों का खेत है। जिसमे एक तेंदुआ खेत की खेत की मेढ़ पर लगे तारों में फंस गया। इसके बाद वह तारो से निकलने के प्रयास में लहूलुहान हो गया। किसानों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों के साथ साथ वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद वन रेंजर बड़ौत सुनेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। कई घंटे बाद भी तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका। उसके बाद इसकी जानकारी मेरठ रेंज के अधिकारियों को दी गई है उधर तेंदुआ फंसे होने की जानकारी मिलते ही आसपास गांव के लोग तेंदुआ देखने जंगल की ओर दौड़े। जंगल मे तेंदुए के फसे होने की सूचना पर बिनौली पुलिस भी मौके पर पहुंची।वन विभाग ने भारी मसक्कत के बाद रेस्क्यू कर तेंदुए को पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गयी। इसके बाद ग्रामीणों ओर पुलिस प्रशासन ने राहत की सास ली।