हिजाब बांधे 1400 किमी का सफर तय कर बांदा पहुंची मुंबई की शबनम शेख, पैदल चलकर भगवान राम के दरबार में होंगी शामिल
अयोध्या में प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए मुंबई से पैदल चली शबनम शेख 31 दिन का सफर तय कर आज यूपी के बांदा पहुंची है, 1400 किलोमीटर के सफर में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के रास्ते बांदा पहुंची शबनम शेख का हिंदू संगठन ने स्वागत किया,20 वर्ष की शबनम बचपन से ही भगवान राम में आस्था रखती चली आई है, शबनम अपने दोस्तों के साथ भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर अपने भाव को उनके सामने रखना चाहती है, सफर में तमाम दुश्वारियों के बीच शबनम के चेहरे में ना थकान दिखाई दी और ना ही उसके चेहरे में कोई मायूसी है, राम नाम को जपते हुए शबनम अपने सफ़र को आसान बना रही है।
आपको बता दे कि अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा पर समूचे देश के रामभक्तों में उत्साह दिखाई पड़ रहा है, भगवान राम से आस्था के चलते राम भक्त धर्म को भी आड़े नहीं आने दे रहे, महाराष्ट्र के मुंबई में रहने वाली शबनम शेख ने सर में हिजाब बांधे और हाथ में भगवान राम का ध्वज लेकर अयोध्या के लिए निकली है, शबनम शेख अपने दोस्तों के साथ 1578 किलोमीटर के कठिन सफर को तय कर अयोध्या जाने की मंशा रखती है, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमाओं से होते हुए शबनम शेख अपने सफ़र की 31 वें दिन यूपी के बांदा में है, कड़ाके की ठंड और लंबा सफर भी उसकी आस्था के सामने छोटी नजर आ रही है, बांदा पहुंचते ही शबनम और उसके साथियों ने संकट मोचन मंदिर में दर्शन किया जहां पर हिंदू संगठन के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए शबनम शेख ने बताया कि वह 31 दिनों में आज बांदा पहुंची है, उन्होंने कहा कि राम सबके है और राम सब में है इसी का संकल्प लेकर वह मुंबई से अयोध्या के लिए निकली हुई है और उन्होंने खुद को सनातनी मुस्लिम भी बताया है।