संतकबीरनगर जिले के नेहिया खुर्द गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के चौपाल में पहुंची प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से संवाद किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं, उन्होंने गांव में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का भी अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम सभा में 5 लाख की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल के भवन का भी लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने स्कूल के बच्चों से मिड- डे-मील, ड्रेस और पठन-पाठन के संबंध में भी जानकारी हासिल की। बच्चों की संख्या कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए गांव-गांव के ग्रामीणों को सरकार के 9 साल की उपलब्धियां के बारे में जानकारियां दी जा रही है। मोदी सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। लोगों को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। इस दौरान सदर विधायक अंकुर तिवारी, संगठन प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव और सीडीओ संत कुमार भी मौजूद रहे।
संकल्प यात्रा मतलब जीत की गारंटी-अजय सिंह गौतम
December 06, 2023
0

Tags