प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या।
एक साल से चल रहा था प्रेमी के साथ प्रेम प्रसंग।
दरअसल सगीर और राजू शर्मा की दोस्ती काफी पुरानी थी दोनों ही साथ बैठ कर दारू का सेवन करते थे और एक दूसरे के घर आना जाना था।
सूत्रों के अनुसार महिला इससे पूर्व भी अपने एक प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी।
हालांकि उसके पति को इन सब बातों से कोई समस्या नहीं थी पर सगीर महिला को सिर्फ अपना बनाना चाहता था।
इसी चाहत ने सगीर को अपने ही दोस्त राजू का जानी दुश्मन बना दिया।
सगीर ने महिला के साथ सुनियोजित तरीके से मिलकर महिला और उसके तीनों बच्चों को राजू के साथ मेला देखने के बहाने ले गया।
वहां ले जा कर उसने महिला और बच्चों को मेले में छोड़ दिया।
फिर घर आ कर मृतक के साथ दारू पी और उसे बेरहमी से मारा जब उसका दिल इतने पर भी नहीं भरा तो राजू को तकिया दबाकर मारने के प्रयास किया।
पर राजू ने अंत तक संघर्ष किया जिससे गुस्साए प्रेमी सगीर ने राजू के गले में चुन्नी डाल कर उसे मार डाला।
हालांकि पुलिस ने आरोपी सगीर और मृतक की पत्नी शिखा को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं आरोपी सगीर का कहना है कि मृतक के तीन बच्चों में से एक उसका है जिसको लेकर भी उसका विवाद चलता रहा है।
आरोपी का कहना कि उसने मृतक राजू को व्याज पर 20 हज़ार रूपए दिलाए थे जिन्हें मृतक वापस नहीं कर रहा था।
जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर 302 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।