कप्तानगंज नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी ने इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र पर जताया भरोसा
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने आज जिले की एक नगर पालिका व 6 नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है ।वही कप्तानगंज नगर पंचायत की बात करें तो कप्तानगंज नगर पंचायत से अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी ने इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र पर भरोसा जताया है। इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र भारतीय जनता पार्टी के जुझारू व सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में निरंतर कार्य कर रहे हैं और पार्टी के हित में लगातार लगे रहते हैं ।टिकट मिलने पर इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ क्षेत्रीय संगठन के लोगों एवं जिले के सांसद व अध्यक्ष का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जिस तरह से पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी के हित में कार्य करेंगे ।आगे उन्होंने कहा कि कप्तानगंज की जनता उन्हें पिछले काफी समय से मान रही है और जनता की बदौलत वह विजई होंगे और कप्तानगंज की नवसृजित नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने का प्रयास करेंगे।