नेताजी को पद्म विभूषण मिलने पर सैफई वालों ने समाधि पर की पुष्प अर्चना और भारत रत्न की मांग की
इटावा जनपद के सैफई में स्व° पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्म विभूषण। मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव सम्मान ग्रहण करेंगे। अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सौंपेंगी पद्म विभूषण सम्मान। राष्ट्रपति भवन में आज सम्मान समारोह का आयोजन। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में पद्म विभूषण मिलने से सैफई वालों के चेहरे पर खुशी तो है जिसका इजहार करने सैफई के लोग नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंचे ।वहां नेता मुलायम सिंह यादव के नारे और पुष्प अर्पित कर पंडित जी ने शंख बजाकर नेता जी को नमन किया गया और मीडिया से बात करते हुए गांव वालों ने भारत सरकार से समाजवाद की अलख जगाने वाले मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग की ,लोगों ने बात करते हुए बताया कि नेताजी किसानों के जवानों के हितों की हमेशा लड़ाई लड़ते रहे अनेक प्रतिभाओं के धनी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिया जाए। क्योंकि मुलायम सिंह यादव भारत के लिए एक बड़ी राजनीति में उपलब्धि के रूप में रहे हैं।