पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी को बसपा ने किया निष्काषित। पार्टी विरोधी गतिविधियो में लिप्त रहने के कारण हुआ निष्कासन । 2017 से 2022 तक नौतनवा से निर्दल विधायक रहे है अमन मणि । 2022 में बसपा के टिकट पर लड़ा था विधानसभा चुनाव। पिता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी जेल में काट रहे है सजा। पूर्व विधायक के बसपा से निष्कासन की बात को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्म होती हुई नजर आ रही है। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी व इनके पिता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की गिनती कद्दावर नेताओं में होती रही है और प्रदेश की राजनीति में इन दोनों लोगों का अपना अलग स्थान रहा है। वहीं बसपा ने निष्कासन कर दिया है जिसके बाद से अब फिर एक बार राजनीति गर्म होती नजर आ रही है। अमनमणि त्रिपाठी को इससे पहले 2017 में समाजवादी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था। वह पार्टी के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर गए थे और विजई हुए थे ।पिछले 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वह मैदान में उतरे लेकिन भाजपा प्रत्याशी से हार गए थे ।इनके पिता अमरमणि त्रिपाठी अभी भी मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में जेल में है और सजा काट रहे हैं।
पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी बसपा से निष्कासित
April 18, 2023
0