Type Here to Get Search Results !

मूल्यांकन बहिष्कार पर अड़े शिक्षक,बैठक कर बनाई रणनीति

 मूल्यांकन बहिष्कार पर अड़े शिक्षकों ने संघर्ष की रणनीति तैयार की


 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मंडलीय बैठक श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में सम्पन्न

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मंडलीय बैठक श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज बस्ती में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम पूजन सिंह व संचालन मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने किया। बैठक में सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित मूल्यांकन बहिष्कार के निर्णय को लेकर संघर्ष की रणनीति तैयार की गयी। बस्ती, संत कबीर नगर व सिद्धार्थनगर में आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गयी।

             प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडे सिंह व अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि सरकार शिक्षक हितों की अनदेखी कर रही है, जिससे किसी भी दशा में बर्दास्त नही किया जायेगा। सरकार आंदोलन को निष्क्रिय करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है, लेकिन कर्मचारी इससे डरने वाला नही है। मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने बस्ती मंडल के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्त विद्यालयों के शिक्षकों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। 

   जिलाध्यक्ष बस्ती अजय प्रताप सिंह व महामंत्री अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए हर्रैया, भानपुर, रुधौली व बनकटी क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण किया गया है।  शिक्षक अपने हितों की रक्षा के लिए सम्मिलित रूप से आंदोलन को सफल बनाएगा। बैठक में बस्ती में आंदोलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी मारकंडेय सिंह को, संतकबीरनगर में संजय द्विवेदी को व सिद्धार्थनगर में राम पूजन सिंह को सौंपा गया।

        बैठक में पुरानी पेशन को बहाल करने, वित्त विहीन को मानदेय देने, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, चिकित्सा भत्ता देने, मूल्यांकन पारिश्रमिक दर बढ़ाने, स्थानांतरण करने आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी।

            इस दौरान प्रधानाचार्य गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव्,  राम पूजन सिंह, संजय द्विवेदी, योगेश कुमार शुक्ला ,दिग्विजय सिंह, अवधेश सिंह, अरुण त्रिपाठी, रमेश चंद गुप्ता, राज धारी पाल, दिनेश चंद्र यादव, विकास सिंह, अजय शुक्ला, इंद्र बहादुर, सच्चिदानंद पांडे, दिनेश कुमार यादव, रामेंद्र प्रसाद पांडे, फागु लाल गुप्ता, अजय शुक्ला, धर्मेंद्र चौधरी,  चौधरी, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ सुरेंद्र चौधरी,जितेंद्र जितेंद्र शाही, आदित्य प्रताप सिंह, राजित राम वर्मा अन्य लोग मौजूद रहे।


   

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad